गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022

शी जिनपिंगने बनाई वफ़ादारों की नई टीम



                    चीन की सब से शक्तिशाली

       पॉलिट ब्युरो स्टेंडिंग कमिटी के सदस्य कौन है ? 

    

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस (एनपीसी) का समापन हाल ही में समापन हुआ जिसमें चीनी कोम्युनिस्ट पार्टीने अपने नये नेतृत्व को चुना। 2,270 NPC के प्रतिनिधियों को चीन के प्रांतों, स्वायत्त क्षेत्रों, सैन्य और नगर पालिकाओं में स्थित 80 मिलियन कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों में से चुना गया है, NPC के सदस्यों ने 205 केन्द्रिय कमिटी के सदस्यों को चुना, केन्द्रिय कमिटी के सदस्यों ने पॉलिट ब्युरो के 25 सदस्यों को चुना और पॉलिट ब्युरो के सदस्यों ने 7 सदस्यों वाली पॉलिट ब्युरो स्टेंडिंग कमिटी जो चाइनीज कोम्युनिस्ट पार्टी को चलाएगी का चयन किया । अब  इस कांग्रेस के कार्य को समाजने पर पता चलता है की इसके पास वास्तविक निर्णय लेने का अधिकार नहीं है, और यह ऊपर दर्शाए गए समूहो द्वारा किए गए निर्णयों को लागू करने की लिए रबर स्टैंप के रूप में कार्य करता है।

     चीन के प्रमुख शी जिनपिंग ने चीन में एक नई मिसाल कायम करने वाला तीसरा नेतृत्व कार्यकाल हासिल किया और माओत्से तुंग के बाद देश के सबसे शक्तिशाली शासक के रूप में उभरे, साथ ही उन्होने अपने वफादारों की एक शीर्ष शासकीय निकाय की भी घोषणा की। इस निकाय में शीने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों और संभावित प्रतिद्वंद्वियों  को पोलिट ब्यूरो की स्थायी समिति से बाहर का रास्ता दिखा दिया और अपने वफादारों को उनकी जगह पर नियुक्त कर दिया। नया पोलिट ब्यूरो पार्टी पर शी के प्रभुत्व को सीधे रूप से दिखाती है। इस निकाय में सब ध्यान आकर्षित करनेवाले व्यक्ति थे शंघाई कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख ली कियांग जिन्होंने  ग्रेट हॉल ऑफ पीपल के मंच पर शी का अनुसरण किया।  नई पोलित ब्यूरो स्टेंडिंग कमिटी की घोषणा की गई थी, उसमे ली कियांग को मार्च में सेवानिवृत्त किए गए ली केकियांग स्थान पर लिया गया है। सात सदस्यीय स्थायी समिति के अन्य सदस्य झाओ लेजी और वांग हुनिंग, और नवागंतुक कै क्यूई, डिंग ज़ुएक्सियांग और ली शी हैं। ली कियांग भी स्थायी समिति में नए हैं। 

आइये अगले पांच वर्षों के लिए चीन की  कम्युनिस्ट पार्टी की सर्वशक्तिमान पोलिट ब्यूरो स्टेंडिंग कमिटी के सातों सदस्यों पर एक नज़र डालते है।



1. शी जिनपिंग: पॉलिट ब्युरो स्टेंडिंग कमिटी के सभी निर्णय शी जिनपिंग ही लेंगे, जिन्होंने अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए कोम्युनिस्ट पार्टी द्वारा तय की गई दो कार्यकाल की सीमा को समाप्त कर दिया और तीसरे कार्यकाल पर आरूढ़ हुए। इससे पहले भी, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर आर्थिक नीति तक हर चीज की देखरेख करने वाले और मंत्रालयों पर नजर रखनेवाले कार्य समूहों का नेतृत्व अपने हाथ में लेकर सभी प्रतिद्वंद्वियों को दरकिनार करके अंतिम निर्णय का अधिकार अपने हाथ मे ले लिया था।



2. ली कियांग: दूसरे नंबर पर है 63 वर्षीय ली कियांग। ली कियांग 2017 से शंघाई के पार्टी सचिव हैं और उन्हें संभवतः भविष्य के प्रमुख के रूप में प्रमोट करने के विचार से पोलिट ब्यूरो स्टेंडिंग कमिटी में शामिल किया गया है। चीन की कोम्युनिस्ट पार्टी में शंघाई के सचिव की पोस्ट सबसे महत्वपूर्ण पोस्ट मानी जाती है गौरतलब है की इससे पहले शी जिनपिंग, पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन और पूर्व प्रीमियर झू रोंगजी शंघाई के सचिव के पद को संभाल चुके है।



3. झाओ लेजी: 2017 से, 65 वर्षीय झाओ लेजी चीनी कोम्युनिस्ट पार्टी की पार्टी की बहुचर्चित संस्था जो कथित रूप से भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने का कार्य करती है, जिसे कभी-कभी शी के विरोधियों को खत्म करने और शी के प्रति वफादारी पैदा करने के साधन के रूप में जाना जाता है हालांकि सब ऐसा मानते है की यह संस्था शी जिनपिंग के विरोधियो को ठिकाने लगाती है, उस संस्था के अनुशासन निरीक्षण के केंद्रीय आयोग के सर्वेसर्वा थे। झाओ अपने इस कार्य से अब नेशनल पीपुल्स कांग्रेस, जो कि बड़े पैमाने पर औपचारिक विधायिका है, उसका नेतृत्व करेंगे ऐसा माना जाता है। झाओ, शी की तरह, दूसरी पीढ़ी के पार्टी सदस्य हैं और अपुष्ट हवालों का कहना है कि शी और झाओ के पिता दोस्त थे।



4. वांग हुनिंग: 62 वर्षीय वांग हुनिंग लंबे समय से पार्टी के राजनीतिक सिद्धांतकार है।  वांग हुनिंग 2017 से पोलिट ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य हैं और शी के सबसे महत्वपूर्ण सलाहकारों में से एक के रूप में उनकी पहचान है। पहेले की स्थायी समिति में पांचवें स्थान पर थे जो अब चौथे स्थान आगे बढे हैं। चाइनीज पॉलिट ब्यूरो में चौथा स्थान आमतौर पर चीनी पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस के प्रमुख के पास जाता है। चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस जो की एनपीसी का सलाहकार समूह है जो चीन में गैर-कम्युनिस्ट समूहों, धार्मिक संगठनों और अल्पसंख्यक समूहों पर कड़ी नजर रखता है। वांग बड़े पैमाने पर नेताओं की विचारधारा पर नजर रखते है और इस रूप में पार्टी विचारधारा के प्रभारी भी रहे हैं।



5. काई क्यूई: 66 वर्षीय काई क्यूई पॉलिट ब्यूरो स्टेंडिंग कमिटी में नवागंतुक हैं। काई का शी के साथ लंबे समय संबंध हैं और वे शी के वफादार है। शी के साथ, काई ने फ़ुज़ियान और झेजियांग के तटीय प्रांतों में काम किया था, पार्टी सचिव के शीर्ष स्थान पर पदोन्नत होने से पहले 2016 में पहले बीजिंग के मेयर के रूप नियुक्त थे। उन्होंने 2022 के बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक को समय पर और अपेक्षाकृत कम व्यवधान के साथ संपन्न किया और शंघाई में बड़े पैमाने पर उथल-पुथल के बिना शी जिनपिंग की "शून्य-कोविड" की रणनीति को अंजाम दिया।



6. डिंग शुशियांग: 60 वर्षीय डिंग शुशियांग 2017 से सामान्य कार्यालय के प्रमुख के पार्टी में सबसे महत्वपूर्ण नौकरशाही पदों में से एक रूप में पद नियुक्त थे। सूचना पर डिंग शुशियांग व्यापक नियंत्रण है ऐसा माना जाता है और अधिकारियों तक उनकी पहुंच है या कहें की सरकारी अधिकारिओ में उनकी गज़ब की पैठ है। डिंग अक्सर महासचिव के साथ संवेदनशील बैठकों में भाग लेने वाले कुछ अधिकारियों में शामिल होते रहे हैं। इसने उन्हें "शी के ओल्टर ईगो" और "शी के चीफ ऑफ स्टाफ" के नाम से जाना जाता है।



7. ली शी : 66 वर्षीय ली शी ग्वांगडोंग के एकीकरण  में उनकी सफलता से प्रकाश में आए थे, उपरांत ग्वांगडोंग के  शेन्ज़ेन जो के प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में पहचान बना चुका है और अंतरराष्ट्रीय वित्त केंद्र हांगकांग में उन्होने व्यापक सफलता पाई है। केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग के प्रमुख के रूप में ली शी को झाओ लेजी की जगह लेने के लिए भी नामित किया गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

संवैधानिक संतुलन: भारत में संसद की भूमिका और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय

भारत के लोकतांत्रिक ढांचे में, जाँच और संतुलन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न संस्थाओं की भूमिकाएँ सावधानीपूर्वक परिभाषित की गई है...